Google Analytics Meta Pixel
टाइम की ‘वर्ल्ड बेस्ट कंपनीज 2023’ की लिस्ट में इंफोसिस

टाइम की ‘वर्ल्ड बेस्ट कंपनीज 2023’ की लिस्ट में इंफोसिस

IT की दिग्गज कंपनी इंफोसिस टाइम मैगजीन की ‘वर्ल्ड बेस्ट कंपनीज 2023’ की लिस्ट में टॉप-100 में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी है। बेंगलुरु बेस्ड इंफोसिस ने 88.38 के ओवरऑल स्कोर के साथ 750 ग्लोबल कंपनीज में 64वां स्थान हासिल किया है।

1981 में बनी इंफोसिस में 3,36,000 से ज्यादा एम्प्लॉइज
1981 में बनी इंफोसिस एक NYSE लिस्टेड ग्लोबल कंसल्टिंग और IT सर्विसेस कंपनी है। जिसमें कंपनी की वेबसाइट के अनुसार 3,36,000 से ज्यादा एम्प्लॉइज हैं। 40 साल से ज्यादा समय से चल रही कंपनी का दावा है कि उसने कुछ ऐसे बड़े चेंजेस किए हैं, जिसकी वजह से भारत सॉफ्टवेयर सर्विसेस टैलेंट के लिए ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है।

टॉप-3 ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विसेस फर्म में से एक इंफोसिस
इंफोसिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘हम टॉप-3 ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विसेस फर्म में से एक हैं और टॉप-100 ग्लोबल रैंकिंग में भारत से एकमात्र ब्रांड हैं।’ टाइम और स्टेटिस्टा द्वारा तैयार की गई ‘वर्ल्ड बेस्ट कंपनीज 2023’ की लिस्ट में टॉप-4 में जो ऑर्गेनाइजेशंस शामिल हैं, वे सभी बड़ी टेक कंपनियां हैं और अमेरिका में स्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *