यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI से अब कैश भी विड्रॉ किया जा सकेगा। मुंबई में चल रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में UPI ATM दिखाया गया है। इस ATM के इस्तेमाल के लिए कार्ड की जरूरत नहीं पड़ती। बस QR कोड स्कैन कर पैसा निकाला जा सकता है। इस ATM को नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने डेवलप किया है।
UPI ATM से पैसे कैसे निकाल सकते हैं?
- ATM मशीन पर UPI कार्डलेस कैश को सिलेक्ट करें।
- 100, 500, 1000, 2000, 5000 जैसा अमाउंट चुनें।
- ATM पर QR कोड डिस्प्ले होगा। UPI ऐप से स्कैन करें।
- UPI पिन दर्ज करें। अब कैश बाहर आ जाएगा।