Google Analytics Meta Pixel
बॉबी देओल की सास मर्लिन आहूजा का निधन

बॉबी देओल की सास मर्लिन आहूजा का निधन

बॉबी देओल की सास मर्लिन आहूजा का 2 सितंबर को निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार थीं। मर्लिन बॉबी देओल की पत्नी तान्या की मां थीं। बताया जा रहा कि मर्लिन को उम्र संबंधी शिकायतें थीं। रविवार को उनका शरीर साथ छोड़ गया। मर्लिन देश के फेमस बैंकर देवेंद्र आहूजा की पत्नी थीं। देवेंद्र का निधन पहले ही हो चुका है।

शनिवार को थी गदर-2 की सक्सेस पार्टी, रविवार को दुनिया छोड़ गईं मर्लिन
इन दिनों गदर-2 के ब्लॉकबस्टर हिट होने से देओल फैमिली काफी खुश है। शनिवार को ही फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई, जिसमें इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहुंचे थे। इसके एक ही दिन बाद रविवार को बॉबी देओल की सास दुनिया को अलविदा कह गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *