चांद की सतह पर प्लाज्मा मिला, लेकिन कम घना:प्रज्ञान के घूमने का VIDEO

चांद की सतह पर प्लाज्मा मिला, लेकिन कम घना:प्रज्ञान के घूमने का VIDEO

चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग का आज (31 अगस्त) आठवां दिन है। लैंडर विक्रम पर लगे रेडियो एनाटॉमी ऑफ मून बाउंड हाइपरसेंसिटिव लोनोस्फियर एंड एटमॉस्फियर-लैंगम्यूर प्रोब (RAMBHA-LP) ने चांद के साउथ पोल पर प्लाज्मा खोजा है, हालांकि ये कम घना (विरल) है।

वहीं, इसरो ने रोवर प्रज्ञान का एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें वह सुरक्षित तरीके से चल रहा है और अच्छे से रोटेशन (घूमना) भी कर रहा है। रोटेशन की ये फोटो लैंडर विक्रम के इमेजर कैमरे ने ली है।

इसरो ने लिखा- प्रज्ञान रोवर चंदा मामा पर अठखेलियां कर रहा है। लैंडर विक्रम उसे (प्रज्ञान को) ऐसे देख रहा है, जैसे मां अपने बच्चे को खेलते हुए प्यार से देखती है। आपको ऐसा नहीं लगता? इसी बीच, प्रज्ञान ने चांद पर दूसरी बार सल्फर की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *