Google Analytics Meta Pixel
कई विधायकों के कटेंगे टिकट, सीएम भूपेश बघेल ने दे दिया हिंट

कई विधायकों के कटेंगे टिकट, सीएम भूपेश बघेल ने दे दिया हिंट

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले सीएम भूपेश बघेल ने विधायकों के टिकट कटने को लेकर बड़ा हिंट दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी साफ किया है कि मुख्यमंत्री का चेहरा पार्टी हाईकमान तय करेगा। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से मतभेद के सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि टी एस सिंहदेव के साथ उनके रिश्ते सामान्य हैं और आगे भी रहेंगे। सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट जीत की संभावना (विनबिलिटी) के आधार पर दिए जाएंगे। साथ ही कहा कि यह भी संभव है कि कुछ ‘कमजोर’ उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में नहीं उतारा जाए। उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदवारों को फिर से चुनाव मैदान में नहीं उतारा जाएगा उन्हें कुछ दूसरी जिम्मेदारी सौंपी जाए।

यह पूछे जाने पर क्या कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भीतर नेतृत्व का मुद्दा सुलझ गया है तो मुख्यमंत्री ने कहा, नेतृत्व कौन करेगा, मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह हमेशा पार्टी आलाकमान तय करता है। पार्टी आलकमान का जो भी आदेश होगा वो मान्य होगा। वह जो तय करेगा, उसे हम सब मानेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *