नॉर्थ-ईस्ट में भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 4 नई बटालियन को नॉर्थ-ईस्ट में तैनात किया जाएगा। इन्हें 47 नई चौकियों पर भेजा जाएगा। सबसे ज्यादा अरुणाचल प्रदेश की 34 पोस्ट पर इनकी तैनाती होगी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फरवरी में 7 नई बटालियन और बॉर्डर बेस बनाने की मंजूरी दी थी, जिससे ITBP फोर्स में 9400 कर्मियों की बढ़ोतरी हुई है। इन 7 में से 4 तैनाती के लिए तैयार हैं। बाकी 3 बटालियन को 2025 तक तैयार कर लिया जाएगा।
यह फैसला तब आया है, जब दोनों देशों के बीच सीमा विवाद पर दौलत बेग ओल्डी (DBO) और चुशूल एरिया में मेजर जनरल लेवल पर चर्चा हुई है। ये इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 9 से 10 सितंबर तक G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आने वाले हैं।