Google Analytics Meta Pixel
वैगनर चीफ बोले- हम अफ्रीका को और आजाद कर रहे

वैगनर चीफ बोले- हम अफ्रीका को और आजाद कर रहे

रूस में तख्तापलट की कोशिश करने वाली वैगनर आर्मी के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने एक वीडियो रिलीज किया है। इसमें वो अफ्रीका में नजर आ रहे हैं। टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में प्रिगोजिन ने कहा है कि वैगनर अफ्रीका को और ज्यादा आजाद बना रहा है। BBC के मुताबिक, अफ्रीकी कॉन्टिनेंट में वैगनर के हजारों लड़ाके मौजूद हैं। यहां प्राइवेट आर्मी के कई बिजनेस हैं।

वीडियो में प्रिगोजिन कहते हैं कि वो वहां पर मिनरल्स ढूंढने के साथ आतंकवादियों और दूसरे क्रिमिनल्स से भी लड़ रहे हैं। प्रिगोजिन ने कहा- यहां तापमान 50 डिग्री से ज्यादा है। हमारे लड़ाके अपनी मेहनत से रूस को और महान और अफ्रीका को आजाद बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *