Google Analytics Meta Pixel
केरल में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू आया:कलेक्टर का सुअरों को मारने का आदेश,

केरल में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू आया:कलेक्टर का सुअरों को मारने का आदेश,

केरल के कन्नूर जिले के कानिचार गांव में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का एक केस डिटेक्ट हुआ है। इसके चलते कन्नूर कलेक्टर ने दो फॉर्म के सुअरों को मारने का ऑर्डर दिया है।

इसके अलावा, जिला पशुपालन के अधिकारियों ने 18 अगस्त को मलयालम पाडी इलाके में एक निजी फॉर्म में भी स्वाइन फ्लू के मामले का पता चला है। उन्होंने 10 किलोमीटर के दायरे में आने फॉर्म के सुअरों को मारने का आदेश जारी किया। साथ ही उन्हें महामारी के नियमों के मुताबिक दफनाने के लिए भी कहा।

डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारियों की गाइडलाइन जारी की

सूत्रों के मुताबिक, इलाके में जहां पर सुअरों के फॉर्म हैं, वहां से 1 किलोमीटर और जिन क्षेत्रों में केस मिले, उसके 10 किलोमीटर के दायरे को रोग निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया गया हैं। साथ ही पोर्क (सुअर के मांस) को बेचने और निर्यात पर भी तीन महीने का बैन लगाया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *