रेस्टोरेंट सोना से अलग हुईं प्रियंका चोपड़ा:दोस्त मनीष के गोयल के साथ तोड़ी पार्टनरशिप

रेस्टोरेंट सोना से अलग हुईं प्रियंका चोपड़ा:दोस्त मनीष के गोयल के साथ तोड़ी पार्टनरशिप

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने रेस्टोरेंट सोना से अलग हो चुकी हैं। बिजनेस खोलने के दो साल बाद ही एक्ट्रेस ने, रेस्टोरेंट के को-ओनर के साथ पार्टनरशिप खत्म कर ली है। दरअसल प्रियंका ने यर रेस्टोरेंट मनीष के गोयल के साथ पार्टनरशिप में खोला था। ऐसे में प्रियंका के किनारा करने के बाद यह रेस्टोरेंट अब को-फाउंडर मनीष के. गोयल संभालेंगे।

मीनष बोले- प्रियंका हमेशा सोना का हिस्सा रहेंगी
पीपल्स मैगजीन से बातचीत में मनीष ने कहा कि प्रियंका ने रेस्टोरेंट के इस आइडिया की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा- ‘हम उनकी पार्टनरशिप और सपोर्ट के लिए आभारी हैं। हालांकि वह अब आगे बढ़ने के लिए वह क्रिएटिव तौर पर हमारे साथ शामिल नहीं होंगी। वह हमेशा ही सोना फैमिली का हिस्सा थीं और आगे भी रहेंगी। हम अपनी जर्नी के नए चैप्टर के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *