हमारे देश में हर साल 800 टन सोने की खपत (डिमांड) होती है। इसमें से सिर्फ 1 टन का उत्पादन भारत में होता है और बाकी आयात किया जाता है। चीन के बाद भारत में ही सोने की सबसे ज्यादा खपत होती है।
आजादी के समय यानी आज से 76 साल पहले 1947 में 10 ग्राम सोना 89 रुपए पर था जो अब 59 हजार पर पहुंच गया है। यानी इसकी कीमत 661 गुना बढ़ी है।
खदानों से निकालकर सोने को किया जाता है शुद्ध
सोना आमतौर पर या तो अकेले या पारे या सिल्वर के साथ मिश्र धातु के रूप में पाया जाता है। कैलेवराइट, सिल्वेनाइट, पेटजाइट और क्रेनराइट अयस्कों (ओर) के रूप में भी यह पाया जाता है। अब ज्यादातर स्वर्ण अयस्क या तो खुले गड्ढों से आता है या फिर भूमिगत खानों से।