राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि बीजेपी ने मणिपुर में केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी है। मैंने संसद में इस पर बात की। मैंने कहा कि बीजेपी ने मणिपुर में आइडिया ऑफ इंडिया को मार दिया है। मणिपुर में आपने भारत माता की हत्या की है। आपने हजारों लोगों को बर्बाद कर दिया। आपने हजारों महिलाओं से रेप करने की अनुमति दी। हजारों लोगों की हत्या करने की अनुमति दी।
इसके बाद भी देश के पीएम होकर आप हंस रहे हैं। आपने संसद में भारत माता की हत्या पर दो मिनट भी बात नहीं की। आपकी हिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की? आप चार महीने से वहां क्यों नहीं गए? क्योंकि आप राष्ट्रवादी नहीं है। आइडिया ऑफ इंडिया की हत्या करने वाला राष्ट्रवादी नहीं हो सकता। आइडिया ऑफ इंडिया की हत्या करने वाला देश से प्यार नहीं कर सकता।
राहुल गांधी ने ये बातें वायनाड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। वे सांसदी बहाल होने के बाद पहली बार दो दिन (12-13 अगस्त) के दौरे पर वायनाड पहुंचे हैं।