Google Analytics Meta Pixel
PM ने अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना लॉन्च की:देश के 1309 स्टेशनों को री-डेवलप किया जाएगा

PM ने अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना लॉन्च की:देश के 1309 स्टेशनों को री-डेवलप किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना को वर्चुअली लॉन्च किया। इसके तहत देशभर के 1309 रेलवे स्टेशनों को री-डेवलप किया जाएगा। पहले फेज में 508 स्टेशनों को शामिल किया गया है। ये 508 स्टेशन देश के 27 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं।

पहले चरण में उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 55-55, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, मध्य प्रदेश में 34, पश्चिम बंगाल में 37, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22 और गुजरात-तेलंगाना में 21-21 स्टेशनों को विकसित किया जाएगा।

इसके अलावा झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु में 18-18 स्टेशन, हरियाणा में 15 और कर्नाटक में 13 स्टेशनों को री-डेवलप किया जाएगा। इसमें कुल 24,470 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

पीएम बोले- विपक्ष न काम करता है, न करने देता है
कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा- हमारे देश में विपक्ष का एक धड़ा न काम करता है, न काम करने देता है। हमने संसद की नई बिल्डिंग बनाई, कर्तव्य पथ बनाया और नेशनल वॉर मेमोरियल बनाया तो हर बार विपक्ष ने इसका विरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *