यूक्रेन जंग के चलते रूस ने दोगुना किया रक्षा खर्च:सालभर में खर्चेगा 8.28 लाख करोड़

यूक्रेन जंग के चलते रूस ने दोगुना किया रक्षा खर्च:सालभर में खर्चेगा 8.28 लाख करोड़

रूस ने 2023 के लिए अपने रक्षा खर्च को दोगुना कर दिया है। रॉयटर्स के मुताबिक, अब रूस का रक्षा खर्च 8.28 लाख करोड़ हो गया है। ये भारत के डिफेंस बजट से करीब सवा 2 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है। रूस ने पहले 2023 के लिए रक्षा खर्च 4.47 लाख करोड़ तय किया था। लेकिन, शुरुआती 6 महीनों में उसने 12% यानी 52 हजार करोड़ रुपए ज्यादा खर्च किए, जिसके बाद ये फैसला लिया गया।

ये उसके पूरे पब्लिक खर्च का एक तिहाई हिस्सा है। जो फरवरी 2022 में शुरू हुई यूक्रेन जंग और रूस पर बढ़ते प्रतिबंधों को देखते हुए लिया गया है। रूस के बजट का 17.1% हिस्सा देश की सुरक्षा पर खर्च करने की प्लानिंग की है। शुरुआती 6 महीने में रूस ने अपने बजट का 19.2% हिस्सा डिफेंस पर खर्च किया है। रूस ने इस साल जनवरी-फरवरी में अपनी सेना पर करीब 1.75 लाख करोड़ रुपए खर्च किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *