वाणी कपूर ने इंडिया काउचर वीक 2023 के आठवें दिन शो पर रैंप वॉक किया है। वाणी के इवेंट से कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इवेंट में एक्ट्रेस ने फैशन डिज़ाइनर ईशा जे के लिए रैंप पर उतरीं। इस फैशन इवेंट में रोजरूम बाय ईशा जे ने अपना कलेक्शन ‘रोमांटिक रेवेरी’ प्रेजेंट किया है।
वाणी कपूर का लुक
वाणी ने चिकनकारी वर्क वाला रेड लंहगा पहना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज और रेड दुपट्टा ले रखा था, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही थीं। इस लुक को उन्होंने न्यूड मेकअप, डायमंड ज्वेलरी और खुले बालों के साथ कम्पलीट किया है। सोशल मीडिया पर फैंस एक्टर्स की खूबसूरती की खूब तारीफ कर रहे हैं।
फैंस कर रहे तारीफ
वाणी ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से फैंस को काफी इंप्रेस किया है। वीडियो पर एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘रेड ब्यूटी’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ब्यूटीफुल’। तीसरे ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह क्या बात है’।