लापता चीनी विदेश मंत्री क्विन गेंग पद से हटाए गए:8 महीने पहले मंत्री बने थे

लापता चीनी विदेश मंत्री क्विन गेंग पद से हटाए गए:8 महीने पहले मंत्री बने थे

चीन में एक महीने से लापता विदेश मंत्री क्विन गेंग को मंगलवार को उनके पद से हटा दिया गया। उनकी जगह वांग यी को नियुक्त किया गया है। वांग यी पहले भी 10 साल तक विदेश मंत्री रह चुके हैं। न्यूज एजेंसी एपी ने राज्य मीडिया के हवाले से जानकारी दी है।

क्विन गेंग दिसंबर 2022 में चीन के विदेश मंत्री बने थे। गेंग ने 10 साल तक विदेश मंत्री रहे वांग यी का स्थान लिया था। गेंग को 25 जून से सार्वजनिक स्थानों पर नहीं देखा गया है।

इसके अलावा सरकार ने सेंट्रल बैंक के गवर्नर यी गैंग को भी हटा दिया है। अब उनकी जगह पैन गोंगशेंग लेंगे।

हमें क्विन गेंग के बारे में कुछ पता नहीं: विदेश मंत्रालय
चीन के विदेश मंत्री क्विन गेंग को 4 जुलाई को यूरोपीय यूनियन के फॉरेन पॉलिसी चीफ जोसेफ बोरेल से मिलना था, लेकिन ये मीटिंग अचानक आगे खिसका दी गई। बोरेल को दो दिन पहले इसकी जानकारी दी गई। इसमें मीटिंग आगे बढ़ाने का कोई कारण नहीं बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *