आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय को 2020 में ब्रेन स्ट्रोक आया था। राहुल उस वक्त लद्दाख में शूटिंग कर रहे थे। उन्हें एयरलिफ्ट करके मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी बहन प्रियंका रॉय के मुताबिक, हॉस्पिटल के खर्चे बहुत ज्यादा हो गए थे।
फरवरी 2020 का समय था। सलमान खान ने राहुल से संपर्क किया और मदद की पेशकश की। सलमान ने इसके बाद राहुल का हॉस्पिटल में जितना बकाया था, सब चुकता कर दिया।
खास बात ये रही कि उन्होंने इसकी चर्चा न तो मीडिया में की और न ही किसी के सामने। प्रियंका ने कहा कि सलमान के बारे में लोग कुछ भी कहें लेकिन वो शख्स किसी हीरा से कम नहीं है।
कारगिल में शूटिंग कर रहे थे राहुल, तभी आया ब्रेन स्ट्रोक
राहुल रॉय 2020 में कारगिल में फिल्म L.A.C की शूटिंग कर रहे थे। तभी उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आ गया। उन्हें लोकल के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां उनके ब्रेन और हार्ट का एंजियोग्राफी कराया गया। बाद में राहुल को मुंबई के नानावती हॉस्पिटल के ICU में एडमिट कराया गया।