Google Analytics Meta Pixel
25% तक घटेगा AC चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया

25% तक घटेगा AC चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया

रेलवे बोर्ड ने सभी ट्रेनों के AC चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास के किराए में 25% तक की कटौती करने का ऐलान किया है। यह रियायती दरें केवल उन ट्रेनों के किराए पर लागू होंगी जिनमें पिछले 30 दिनों के दौरान 50% सीटें ही भर पाई थीं। इनमें वंदे भारत, अनुभूति और विस्टाडोम बोगियों वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।

ट्रेनों का किराया कॉम्पिटिटिव मोड ऑफ ट्रांसपोर्ट पर भी निर्भर करेगा। रेल मिनिस्ट्री ने AC सीटों वाली ट्रेनों में रियायती किराया योजनाएं शुरू करने के लिए सभी रेलवे जोन्स के चीफ कमर्शियल मैनेजर्स को पावर दी है। वे अपने-अपने जोन में किराया तय कर सकेंगे। इसमें अन्य चार्ज जैसे रिजर्वेशन चार्ज, सुपर फास्ट सरचार्ज, GST आदि अलग से लगाए जाएंगे।

सीट बुक करा चुके यात्रियों को वापस नहीं होगा किराया
रेलवे के आदेशानुसार रियायती किराया तत्काल लागू होगा, लेकिन पहले से सीट बुक करा चुके यात्रियों को किराया नहीं लौटाया जाएगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छुट्टियों या त्योहारों के मौसम में चलाई जाने वाली विशेष ट्रेनों पर यह योजना लागू नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *