ईरानी महिला ने बैन के बावजूद मस्जिद में गाना गाया:गार्ड ने रोका तो विरोध किया;

ईरानी महिला ने बैन के बावजूद मस्जिद में गाना गाया:गार्ड ने रोका तो विरोध किया;

ईरान में महिलाओं पर कई तरह की पाबंदियां हैं। सार्वजनिक जगहों में गाने पर बैन उनमें से एक है। इसके बावजूद एक महिला ने ईरान के इशफान शहर में गाना गाया। ईरान में महिलाओं के मानवाधिकारों पर काम करने वाली एक्टिविस्ट मासिह अलिनेजद ने ये वीडियो शेयर किया है।

जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मासिह ने लिखा है कि इतनी हिम्मत वाली औरतें ही एक दिन ईरान के महिला विरोधी लोगों को सत्ता से बाहर करेंगी। दरअसल, महिला ने ये गाना शहर की सबसे ऐतिहासिक मस्जिद में ये गाया है।

गार्ड ने रोका तो विरोध किया
इशफान शहर की मस्जिद में जब महिला गाना गा रही थी तो काफी लोग मौजूद थे। कुछ लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद मस्जिद के गार्ड ने उन्हें गाना गाने से रोकने की कोशिश की तो उन्होंने इसका विरोध किया। वो गाना गाती रही, जिसके बाद गार्ड खुद वहां से चला गया।

ईरान में पिछले साल हुए हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के बाद महिलाएं खुद पर लगी पाबंदियों के खिलाफ खुलकर सामने आ रही हैं। हालांकि, मस्जिद में गाना गाने वाली महिला ने अपना सिर ढका हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *