MP-झारखंड समेत 5 राज्यों के अध्यक्ष बदलेगी भाजपा

MP-झारखंड समेत 5 राज्यों के अध्यक्ष बदलेगी भाजपा

2024 लोकसभा और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच संगठन स्तर पर भाजपा बड़े बदलाव कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, तेलंगाना और केरल में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकते हैं।

बदलाव की खबरों के बीच पंजाब के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। हालांकि, अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील जाखड़ को पंजाब भाजपा की कमान सौंपी जा सकती है। जाखड़ कांग्रेस से भाजपा में आए हैं।

इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हैं। मध्य प्रदेश और मिजोरम में भाजपा की सरकार है। वहीं राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और तेलंगाना में BRS सत्ता में है।

इस साल 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे। इनमें त्रिपुरा में पार्टी ने गठबंधन के जरिए सत्ता में वापसी की है। वहीं मेघालय, नगालैंड में भी वह सरकार में सहयोगी है। पार्टी को सिर्फ कर्नाटक में सत्ता गंवानी पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *