Google Analytics Meta Pixel
टेस्ट सीरीज से पहले एक सप्ताह ट्रेनिंग करेगी टीम इंडिया:बारबाडोस में लगेगा कैम्प

टेस्ट सीरीज से पहले एक सप्ताह ट्रेनिंग करेगी टीम इंडिया:बारबाडोस में लगेगा कैम्प

वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया डोमिनिका टेस्ट से पहले बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान में एक सप्ताह का ट्रेनिंग कैम्प लगाएगी। इस दौरे पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज होगी। जिसकी शुरुआत टेस्ट मैच से होगी।

पहला मैच 12 जुलाई से डोमिनिका में और दूसरा 20 जुलाई से त्रिनिदाद में होगा। विंडीज दौरे पर भारतीय टीम दो टेस्ट मैचों के अलावा तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

1 या 2 जुलाई तक बारबाडोस पहुंच सकती है टीम इंडिया
रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया का प्लान बताया है। टीम इंडिया 1 या 2 जुलाई तक बारबाडोस पहुंचकर लगभग 8-9 जुलाई तक वहीं रहेगी। भारतीय टीम बारबाडोस के ब्रिजटाउन में ट्रेनिंग कैम्प लगाएगी। इस दौरान वह टेस्ट सीरीज को लेकर प्लान पर भी काम करेगी।

कैम्प में कुछ मैच भी शामिल हो सकते हैं
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा, कैम्प में कुछ ट्रेनिंग मैच भी शामिल हो सकते हैं, जरूरी नहीं कि फर्स्ट क्लास मैच ही हों। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इसके लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI) और क्रिकेट बारबाडोस के साथ कोऑर्डिनेट कर रहा है। टीम इंडिया मैनेजमेंट ने डोमिनिका की राजधानी रोसेउ की जगह बारबाडोस को चुना, क्योंकि रोसेउ में सुविधाएं कम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *