सौराष्ट्र-कच्छ तट पर बिपरजॉय का लैंडफॉल:हवा की रफ्तार 125 किमी प्रति घंटा, 150 तक पहुंचने की आशंका

सौराष्ट्र-कच्छ तट पर बिपरजॉय का लैंडफॉल:हवा की रफ्तार 125 किमी प्रति घंटा, 150 तक पहुंचने की आशंका

चक्रवात बिपरजॉय ​​​​​​का गुजरात के तट पर लैंडफॉल हो गया है। तूफान के सौराष्ट्र और कच्छ के तट से टकराने के साथ ही हवा की रफ्तार 125 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई है। मौसम विभाग ने लैंडफाल की पूरी तीव्रता रात में करीब 8 से 10 बजे के बीच रहने का अनुमान जताया था। इस दौरान हवा की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि तूफान का लैंडफॉल आधी रात तक जारी रहेगा। कच्छ और सौराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में पेड़ और खंभे गिरने लगे हैं। 94 हजार से ज्यादा लोगों को तटीय इलाकों से रेस्क्यू किया गया है। कोस्ट गार्ड ने 15 जहाज और 7 एयरक्राफ्ट तैयार रखे हैं। NDRF की 27 टीमें भी तैनात की गई हैं।

25 साल में जून में गुजरात से टकराने वाला पहला तूफान
बिपरजॉय पिछले 25 साल में जून महीने में गुजरात के तट से टकराने वाला पहला तूफान होगा। इससे पहले 9 जून 1998 को एक तूफान गुजरात के तट से टकराया था। तब पोरबंदर के पास 166 kmph की रफ्तार से हवा चली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *