बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों पेरेंटहुड को पूरी तरह से एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में बिपाशा ने बेटी का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी बेटी देवी के डाक नाम यानी निकनेम बताया है।
बेटी का रखा बंगाली निकनेम
वीडियो में बिपाशा देवी के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देवी लाइट पिंक आउटफिट में काफी क्यूट लग रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, ‘देवी का डाक नाम यानी निक नेम मिष्टी है’। उसको यह नाम उसकी पसंदीदा मुमू मां ने दिया है। यह नाम देवी पर पूरी तरह से सूट करता है। बोंग गर्ल को उसका डाक नाम मिल गया है।’