सरकार ने मई 2023 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST से 1.57 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। ये एक साल पहले यानी मई 2022 के मुकाबले 12% ज्यादा है। तब GST से 1.40 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए थे। वहीं एक महीने पहले अप्रैल में सरकार ने 1.87 लाख करोड़ रुपए जुटाकर GST कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाया था।
वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘मई 2023 में जीएसटी रेवेन्यू 1 लाख 57 हजार 90 करोड़ रुपए रहा है। इसमें सीजीएसटी 28,411 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 35,828 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 81,363 करोड़ रुपए (माल के आयात पर कलेक्ट किए 41,772 करोड़ रुपए सहित) और सेस 11,489 करोड़ रुपए रहा है। सेस में माल के आयात से मिले 1,057 करोड़ रुपए शामिल हैं।