Google Analytics Meta Pixel
कर्नाटक में बगावती सुर, क्या कांग्रेस में टूट होगी:जिन्होंने लिंगायतों को जोड़ा, उन्हें मंत्री नहीं बनाया

कर्नाटक में बगावती सुर, क्या कांग्रेस में टूट होगी:जिन्होंने लिंगायतों को जोड़ा, उन्हें मंत्री नहीं बनाया

‘मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में उन्हें मिलाकर कुल 34 मंत्री हैं। इस बार कांग्रेस के अनुभवी नेताओं को चुना गया है। हम अभी-अभी पार्टी में आए हैं। राजनीति में धैर्य होना चाहिए। अगर ये दोनों चीजें हैं, तो कोई भी राजनीति कर सकता है। हालांकि मुझे उम्मीद थी। राजनीति में कोई साधु या संन्यासी नहीं होता। हर किसी की इच्छा मंत्री, डिप्टी CM या CM बनने की होती है।’

ये दर्द कर्नाटक के पूर्व डिप्टी CM लक्ष्मण सावदी का है, जो कर्नाटक में मंत्रियों की शपथ के बाद 29 मई को सामने आया। कर्नाटक सरकार में 34 ही मंत्री बनाए जा सकते हैं, यानी सिद्धारमैया की कैबिनेट में नए विधायकों के लिए जगह नहीं है। यही वजह है कि कई नेताओं में गुस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *