घर बैठे आधार में अपडेट कर सकते हैं एड्रेस:बिना एड्रेस प्रूफ के भी बदल सकते हैं पता

घर बैठे आधार में अपडेट कर सकते हैं एड्रेस:बिना एड्रेस प्रूफ के भी बदल सकते हैं पता

आधार कार्ड हमारे देश में एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसमें सभी जानकारियां जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर और पता सहित अन्य चीजें सही होना जरूरी है। कई बार देखा जाता है लोग शहर या पता बदलने पर आधार में इसे अपडेट नहीं करा पाते हैं। उन्हें ये झंझट का काम लगता है, जबकि ऐसा नहीं है।

आपको आधार कार्ड में घर का पता बदलवाने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे ऑनलाइन ही इसे अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको 50 रुपए शुल्क देना होगा। हम आपको इसकी पूरी प्रोसेस बता रहे हैं।

एड्रेस प्रूफ के साथ ऐसे करें आधार में पता अपडेट

  1. सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक साइट myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
  2. यहां लॉगिन करने के लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर लॉगिन करें।
  4. अब आधार अपडेट ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद अगले पेज पर एड्रेस पर सिलेक्ट करके प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  6. ऐसा करने पर आपके सामने आपका मौजूदा एड्रेस आजाएगा।
  7. इसके बाद आप जो एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं उसका ऑप्शन आएगा।
  8. यहां आपको अपने नए एड्रेस की जानकारी भरनी होगी।
  9. इसके बाद एक डॉक्यूमेंट सबमिट करना होगा जिस पर आपको नया एड्रेस हो।
  10. इसके बाद आपको नीचे दिए दोनों चेक बॉक्स पर क्लिक करके नेस्ट पर क्लिक करना होगा।
  11. अब आपके सामने पेमेंट का ऑप्शन आएगा। यहां आप UPI नेट बैंकिंग या कार्ड जैसे भी चाहें पेमेंट कर सकते हैं।
  12. पेमेंट पूरा होते ही आपको एक रसीद मिलेगी। इसके बाद करीब 30 दिन में आपका आधार अपडेट हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *