शुभमन गिल…दिसंबर 2022 से IPL प्लेऑफ तक, क्रिकेट फैंस के बीच ये नाम बहुत तेजी से गूंजा है। शुक्रवार को गिल ने 5 बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 में 129 रन की पारी खेलकर एक बार फिर फैंस को उनका नाम याद दिला दिया। गिल ने चौथे मैच में अपना तीसरा शतक लगाया और वह IPL में ऐसा करने वाले पहले ही खिलाड़ी बने।
मुंबई के खिलाफ शतकीय पारी के साथ ही शुभमन ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया है। इस सीजन उनके 16 मैचों में 851 रन हो गए हैं। वह विराट कोहली के ऑल टाइम रिकॉर्ड को तोड़ने के भी करीब हैं। विराट के नाम एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन बनाने का रिकॉर्ड है।
आगे स्टोरी में हम जानेंगे कि गिल किस तरह विराट के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं, MI के खिलाफ उनकी सेंचुरी ने कौन से रिकॉर्ड बनाए और कैसे पिछले 9 महीनों में गिल ने क्रिकेट फैंस के दिमाग में अपने नाम का परचम लहराया।