Google Analytics Meta Pixel
CM बोले- जय सियाराम:रायगढ़ में 1 जून से रामायण महोत्सव, विदेशी कलाकार भी दिखाएंगे रामलीला

CM बोले- जय सियाराम:रायगढ़ में 1 जून से रामायण महोत्सव, विदेशी कलाकार भी दिखाएंगे रामलीला

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तर्ज पर रायगढ़ में 1 जून से 3 जून तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। संस्कृति विभाग द्वारा इस आयोजन जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। आदिवासी नृत्य महोत्सव की तरह ही देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों सहित विदेशी कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। जल्द ही छत्तीसगढ़ की धरा पर देश-विदेश के कलाकारों द्वारा रामायण की अनूठी प्रस्तुति देखने को मिलेगी। एशियन कंट्री जैसे थाईलैंड, बाली, इंडोनेशिया जैसे देशों की टीमों से बात चल रही है।

इस कार्यक्रम के बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक वीडियो संदेश में कहा- हमारी धरती माता कौशल्या की धरती है। भगवान राम को यहां भांजा माना जाता है। रायगढ़ के राम लीला मैदान में रामायण महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश के साथ देश के अन्य राज्यों के रामायण दल आएंगे। विदेशों में भी राम कथा होती है। विदेशी दल भी आएंगे। राम कथा को महोत्सव के जरिए आयोजित करेंगे। रामायण के प्रसंगों की सुंदर व्याख्या होगी। राम कथा का व्यापक विस्तार होगा, जब हम दूरदर्शन पर टीवी में रामायण देखते थे तो मन की प्यास रामकथा सुनकर बुझती थी। आप सभी जरूर पधारें जय सिया राम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *