कांग्रेस का चाणक्य : सुनील कानुगोलू, जिसने कर्नाटक में सत्ता दिलाई

कांग्रेस का चाणक्य : सुनील कानुगोलू, जिसने कर्नाटक में सत्ता दिलाई

कांग्रेस को कर्नाटक में प्रचंड जीत हासिल हुई है। इस जीत का श्रेय सुनील कानुगोलू के खाते में जाता है। जिन्होनें दिन-रात कर्नाटक में कांग्रेस को विजय दिलाने के लिए रणनीतियां बनाई।यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि सुनील कानुगोलु मशहूर रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ भी काफी लंबे समय तक काम कर चुके हैं। जानिए सुनील कानुगोलू कौन हैं ?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। कर्नाटक की जनता ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत हासिल कर चुकी है। कर्नाटक का चुनाव प्रचार कई मामलों में हाई प्रोफाइल रहा। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी इस चुनाव एक बड़े मौके की तरह देख रहे थे। राजनीतिक विशेषज्ञ कांग्रेस के प्रचार अभियान और मेनिफेस्टो को जीत की वजह बता रहे हैं। जिसमें कई लोक लुभावन वादे किए गए थे। जो जनता को बेहद पसंद आते हैं। लेकिन इसको समझने के लिए केवल बीते कुछ महीनों के चुनाव प्रचार और मेनिफेस्टो पर नजर डालने से काम नहीं चलेगा। इसे पीछे कई और कारण है। कांग्रेस की इस बदलाव के पीछे एक नाम काफी चर्चा में है, चुनावी रणनीतिकार सुनील कानुगोलू का। जिन्हें कांग्रेस का प्रशांत किशोर भी कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *