लंदन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद किंग चार्ल्स तृतीय अब आधिकारिक रूप से ब्रिटेन के सम्राट बनने जा रहे हैं। मंगलवार, 6 मई को लंदन के ऐतिहासिक वेस्टमिनिस्टर ऐबे में किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर देश और दुनिया के कई गणमान्य हस्ति मौजूद रहेंगे, जिसमें भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हैं। किंग चार्ल्स न सिर्फ ब्रिटेन के महाराजा बनेंगे बल्कि उन्हें 14 अन्य राष्ट्रमंडल देशों का सम्राट भी घोषित किया जाएगा। इसी के साथ उन्हें ब्रिटिश राजपरिवार की शाही शक्ति का प्रतीक ओर्ब, राजदंड और राज्याभिषेक की अंगूठी मिलेगी। उनका राज्याभिषेक यरूशलेम में विशेष रूप से पवित्र किए गए तेल से किया जाएगा। इस अवसर पर 15 देशों के प्रतिनिधियों को ब्रिटिश सम्राट के प्रति वफादारी की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।