नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुवार को अचानक पोस्ट ऑफिस पहुंच गईं। बिल्कुल एक आम नागरिक की तरह। यहां उन्होंने एक खास स्कीम में खाता खुलवाया, जो केवल महिलाओं के लिए है। स्कीम का नाम है महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को पेश हुए बजट में इस स्कीम की घोषणा की थी। महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट एक वन-टाइम स्मॉल सेविंग स्कीम है। महिलाएं इस स्कीम में अकाउंट खुलवाकर अपनी बचत पर शानदार ब्याज कमा सकती हैं।
महिला सम्मान बचत पत्र 2 वर्ष के लिए साल 2025 तक है। इस सेविंग स्कीम में 7.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट में एक महिला या एक गर्ल चाइल्ड के नाम पर कोई भी इन्वेस्टमेंट कर सकता है।