शाहरुख खान ने बीते दिनों अपने फैंस को ईद की बधाई दी। साथ ही अपना आईकोनिक पोज दिया। इस बीच किंग खान की तस्वीर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद उनके फैंस भी मिस्ट्री गर्ल के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।
बाॅलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ब्लाॅकबस्टर रही। जिसके बाद वे अपनी अगली फिल्म ‘जवान’ में बिजी हो गए हैं। फैंस भी एक्टर की अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में ईद के मौके पर किंग खान अपने घर की बालकनी में आए थे, जहां से उन्होंने अपने फैंस को हाथ हिलाकर ईद की बधाई दी थी। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वे एक मिस्ट्री गर्ल के साथ पोज देेते नजर आ रहे हैं। जिसे देखने के बाद फैंस हैरान हैं कि ये मिस्ट्री गर्ल कौन हैं।