इस विकसित देश को नहीं मिल रहे कर्मचारी, 4 लाख नौकरियां खाली

इस विकसित देश को नहीं मिल रहे कर्मचारी, 4 लाख नौकरियां खाली

नई दिल्ली : क्या आप एक स्किल्ड वर्कर हैं और आपको जॉब नहीं मिल रही है? आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। एक विकसित देश चार लाख स्किल्ड वर्कर्स की तलाश कर रहा है। यह देश है जर्मनी। जर्मनी में उम्रदराज आबादी काफी अधिक है। इस कारण यह 4 लाख कुशल कर्मचारियों की भारी कमी का सामना कर रहा है। ऐसे में यह देश अपनी महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत की ओर देख रहा है। एक राजनयिक ने मंगलवार को यह बात कही है। मुंबई में जर्मनी के महावाणिज्यदूत अचिम फैबिग ने कहा कि उनके देश को वहां उपलब्ध नौकरियों के लिए नर्सेज, इलेक्ट्रीशियन और सोलर यूटिलिटी टेक्नीशियन जैसे स्किल्ड कर्मचारियों की आवश्यकता है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, सोमवार देर रात महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस के साथ बैठक के दौरान फैबिग ने यह बात कही। फैबिग ने कहा कि भारत में जर्मनी का एक तिहाई निवेश महाराष्ट्र में आता है, जहां उनके देश की 800 कंपनियों में से 300 कंपनियां काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *