कोपेनहेगन: डेनमार्क में तुर्की के दूतावास के सामने शुक्रवार को कुरान जलाने की घटना सामने आई थी। इस साल यह दूसरी बार है, जब इस तरह की घटना देखी गई है। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान तुर्की का झंडा भी जलाया। डेनमार्क में हुई इस घटना के बाद अब मुस्लिम देश भड़क गए हैं। तुर्की ने शनिवार को इस घटना की निंदा की। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में इसे घृणा अपराध बताया। इसके अलावा जोर देते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में इस तरह की कार्रवाई को स्वीकार नहीं किया जाएगा।