अहमदाबाद में भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट के चौथे दिन विराट कोहली ने शतक लगाया। टेस्ट में 1205 दिन, 23 मैच और 41 पारियों के बाद उन्होंने सेंचुरी लगाई है। यह उनका 28वां टेस्ट शतक है। कोहली और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं। इस समय तीसरे सेशन का खेल चल रहा है। भारत का स्कोर 6 विकेट पर 560 रन है। भारत ने पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के ऊपर 80 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
कोहली ने 23 नवंबर 2019 को आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ 27वां टेस्ट शतक जमाया था। यह उनका 28वां टेस्ट शतक है। अब कोहली के नाम 75 इंटरनेशनल शतक हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट में 28, वनडे में 46 और टी-20 इंटरनेशनल में एक शतक जमाया है।