Google Analytics Meta Pixel
सिलिकॉन वैली बैंक डूबने से मुश्किल में भारतीय स्टार्टअप

सिलिकॉन वैली बैंक डूबने से मुश्किल में भारतीय स्टार्टअप

सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) क्राइसिस के कारण 60 से ज्यादा भारतीय स्टार्टअप्स को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसमें से 40 स्टार्टअप्स ऐसे हैं जिनके 2 करोड़ रुपए से 8 करोड़ रुपए SVB बैंक में जमा हैं। वहीं 20 स्टार्टअप्स के अकाउंट में 8 करोड़ रुपए से ज्यादा जमा हैं। इस तरह इन स्टार्टअप्स के बैंक में करीब 400 करोड़ रुपए जमा है।

बैंक ट्रांजैक्शन पर अमेरिकी सरकार की 13 मार्च तक लगाई रोक के कारण इन स्टार्टअप्स का पैसा अटक गया है और कई ऑपरेशन रुक गए हैं। ऐसे में इस संकट से निपटने के लिए भारत सरकार स्टार्टअप फाउंडर्स के साथ अगले हफ्ते मीटिंग करने जा रही है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, मीटिंग में यह देखेंगे कि संकट के समय सरकार उनकी मदद कैसे कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *