Google Analytics Meta Pixel
गुम है किसी के प्यार के सेट पर लगी आग:एक हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

गुम है किसी के प्यार के सेट पर लगी आग:एक हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

स्टार प्लस के टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। नील भट्ट और आयशा सिंह स्टारर इस टीवी सीरियल का सेट मुंबई की गोरेगांव फिल्मसिटी में है। घटना के दौरान सेट पर एक हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे, जहां बच्चों का कोई सीन फिल्माया जा रहा था। घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, सेट पर लगी आग आसपास के कई और सेट पर फैल गई। जिसमें ‘तेरी मेरी दूरियां’ और ‘अजूनी’ जैसे सीरियल्स के सेट भी शामिल हैं।

तेज हवा की वजह से आग पूरी तरह अभी तक बुझी नहीं है। 25-30 वेन अभी भी फिल्म सिटी में मौजूद है। सेट पर फायर सेफ्टी नहीं था। 4 सेट जल गए है, इससे करीब 8-9 करोड़ का नुकसान हुआ है। आग बुझाने के लिए कुछ वेन फिल्म सिटी से 25 किमी दूर बाइकुला से बुलाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *