Google Analytics Meta Pixel
WPL में लगातार तीसरा मैच जीती मुंबई इंडियंस

WPL में लगातार तीसरा मैच जीती मुंबई इंडियंस

विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली 18 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में मुंबई ने 2 विकेट के नुकसान पर 15 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया।

मुंबई से हेली मैथ्यूज, साइका इशाक और इजाबेल वॉन्ग ने 3-3 विकेट लिए। मैथ्यूज ने दूसरी पारी में 32 रन भी बनाए। उन्होंने ओपनर यस्तिका भाटिया के साथ 65 रन की पार्टनरशिप की।

दिल्ली को मिली पहली हार
मुंबई इंडियंस की टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी जीत है। दिल्ली से पहले टीम ने गुजरात और बेंगलुरु को भी हराया। वहीं, दिल्ली को टूर्नामेंट में पहली हार मिली। दिल्ली ने इससे पहले बेंगलुरु और यूपी को मात दी थी। दोनों ही मैचों में टीम ने 200 से ज्यादा के स्कोर बनाए थे, लेकिन अब पहली बार टीम ऑलआउट हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *