Google Analytics Meta Pixel
डेनियल मेदवेदेव ने 3 हफ्ते में लगातार तीसरा खिताब जीता:

डेनियल मेदवेदेव ने 3 हफ्ते में लगातार तीसरा खिताब जीता:

27 साल के रूसी खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में हम वतन आंद्रे रूबलेव को 6-2 6-2 से हराकर 3 हफ्ते में लगातार तीसरा खिताब जीता। इससे पहले वे दोहा और रॉटरडैम का खिताब भी अपने नाम किया। मेदवेदेव 2021 के बाद से लगातार तीन खिताब जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले जुलाई 2021में कैस्पर रूड और अक्टूबर 2022 में फेलिक्स ऑगर-अलियासिम जीत चुके हैं।

सेमीफाइनल में मेदवेदेव ने 22 बार के ग्रैंड स्लैम नोवाक जोकोविच को हराया
मेदवेदेव ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 22 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच को एक तरफा मुकाबले में हराया। उन्होंने दोनों सेट 6-4, 6-4 से जीत लिए और जोकोविच को वापसी करने का मौका नहीं दिया। मेदवेदेव ने जोकोविच के खिलाफ तीन साल के बाद जीत हासिल की है। दोनों खिलाड़ी 14 बार आमने-सामने हो चुके हैं। मेदवेदेव की यह पांचवीं जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *