47 साल की सुष्मिता सेन को हाल ही में हार्ट अटैक आने के बाद एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ा। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, ‘अपने हार्ट को हमेशा खुश और स्ट्रॉन्ग रखें, क्योंकि जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो यही आपके साथ खड़ा होगा।’
स्पोर्ट्स इंजरी एक्सपर्ट और ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अमित अग्रवाल कहते हैं कि रोजाना रनिंग-जॉगिंग और एक्सरसाइज करने वालों का दिल मजबूत होता है। सुष्मिता सेन भी अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सजग रही हैं। यही वजह है कि वह हार्ट अटैक से उबरकर फिर उसी जिंदादिली के साथ फैंस के सामने हैं।
आज ‘फुरसत का रविवार’ है और आप भी जरूर जॉगिंग-वॉकिंग करने के बाद तरोताजा फील कर रहे होंगे। या आप कई दिनों से खुद को फिट रखने के लिए जॉगिंग के बारे में सोच रहे होंगे कि आज नहीं, कल से वॉक पर जाएंगे। तो कल क्यों, आप आज ही हमारे साथ ‘जॉगिंग’ पर चलिए।