Google Analytics Meta Pixel
जापान बोला-चीन नियम माने तो QUAD में शामिल कर लेंगे:ये कोई मिलिट्री ग्रुप नहीं;

जापान बोला-चीन नियम माने तो QUAD में शामिल कर लेंगे:ये कोई मिलिट्री ग्रुप नहीं;

नई दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग के तहत शुक्रवार को QUAD के विदेश मंत्रियों की मीटिंग हुई। G-20 की बैठक के एक दिन बाद हुई इस मीटिंग में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने इंडो-पैसिफिक में भारत की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने कहा- भारत इंडो-पैसिफिक की बड़ी ताकत है। भारत के बिना इस पूरे इलाके में किसी तरह का बदलाव ला पाना मुश्किल है।

वहीं जापान के विदेश मंत्री योशीमाशा हयाशी ने इस मीटिंग में कहा कि QUAD कोई मिलिट्री ग्रुप नहीं है। हम चीन को भी इससे बाहर नहीं रखना चाहते हैं। बशर्ते वो अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करने को तैयार हो। हयाशी ने QUAD की तुलना इंग्लिश म्यूजिक बैंड बीटल्स से की। उन्होंने कहा कि बीटल्स के चार म्युजिशियन्स की तरह हम भी सालों तक एक साथ रहेंगे और मिलकर काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *