बाहुबली में भल्लाल देव का किरदार निभाने वाले एक्टर राणा दग्गुबाती इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज राणा नायडू का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी दौरान उनसे तेलुगु फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता पर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभी कुछ साल पहले तक बॉलीवुड के कुछ लोग प्रभास और महेश बाबू जैसे स्टार्स को नहीं जानते थे।
वो प्रभास की फिल्मों का नाम पूछने लगते थे। वहीं महेश बाबू को नम्रता शिरोडकर के पति के तौर पर जाना जाता था। हालांकि उसके बाद बाहुबली रिलीज हुई और सब कुछ बदल गया। जो नहीं जानते थे वो भी अब अच्छे से जानने लगे।
दोस्त ने पूछा -प्रभास कौन है..
राणा दग्गुबाती ने कहा, ‘मैं बाहुबली की शूटिंग के वक्त कुछ समय के लिए बाहर था। मेरे एक दोस्त ने पूछा कि फिल्म का लीड एक्टर कौन है। मैंने प्रभास का नाम लिया, उसने पूछा कि प्रभास कौन है। अब मुझे समझ नहीं आया कि मैं उसे कैसे समझाऊं। मैंने कुछ फिल्मों के नाम बताए, लेकिन उसने उनमें से कोई भी फिल्म नहीं देखी थी।