इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच में पहले 2 दिन में ही 30 विकेट गिर गए और तीसरे दिन भारत बुरी तरह हार गया। इसके लिए पिच पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है लेकिन कुछ प्रशंसक पहले बैटिंग लेने के फैसले से भी नाखुश नजर आए। टर्निंग विकेट के कारण जब पहले ही दिन से आस्ट्रेलियन स्पिनर बल्लेबाजों पर हावी हुए तो पिच को लेकर दुनियाभर में हल्ला मच गया। एक-एक कर इंडिया टीम पवेलियन लौटती रही। सोशल मीडिया पर लोगों ने पिच को लेकर जमकर मीम्स बनाए और वायरल किए।
इंदौर की जिस पिच को लेकर बवाल मच रहा है, उसे बनाने वाले क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान से जब दैनिक भास्कर ने बात की तो उन्होंने कहा- 40 साल से पिच बना रहा हूं, लेकिन अभी कुछ नहीं कहूंगा। वे बीसीसीआई की गाइड लाइन बताते रहे।