Google Analytics Meta Pixel
दीपिका पादुकोण प्रेजेंट करेंगी ऑस्कर अवॉर्ड्स:2016 में प्रियंका चोपड़ा को मिला था मौका

दीपिका पादुकोण प्रेजेंट करेंगी ऑस्कर अवॉर्ड्स:2016 में प्रियंका चोपड़ा को मिला था मौका

दीपिका पादुकोण के खाते में एक और उपलब्धि आई है। दीपिका इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स प्रेजेंट करेंगी। ये जानकारी खुद दीपिका ने शेयर की है। ये तीसरा मौका होगा जब कोई भारतीय ऑस्कर अवॉर्ड्स प्रेजेंट करेगा। इससे पहले 2016 में प्रियंका चोपड़ा और 1980 में पूर्व मिस इंडिया पर्सिस खंबाटा ऑस्कर अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के रूप में शामिल हो चुकी हैं।

ऑस्कर अवॉर्ड्स अमेरिका में 12 मार्च की रात दिए जाएंगे। भारतीय समयानुसार 13 मार्च की सुबह 5.30 बजे अवॉर्ड सेरेमनी शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *