Google Analytics Meta Pixel
तीन राज्यों के चुनाव नतीजे:त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा को फिर बहुमत

तीन राज्यों के चुनाव नतीजे:त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा को फिर बहुमत

पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आ चुके हैं। त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा को फिर से बहुमत मिला है। नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 37 और त्रिपुरा में 33 सीटें मिली हैं।

मेघालय में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की NPP सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। NPP के खाते में अभी 26 सीटें आई हैं। वोटिंग के बाद एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान था। मेघालय में हंग असेबंली के आसार थे। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके कहा- मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने गृहमंत्री अमित शाह को फोन करके सरकार बनाने के लिए मदद मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *