Google Analytics Meta Pixel
राज्यपाल के 20 मिनट की स्पीच में सरकार की योजनाओं की तारीफ

राज्यपाल के 20 मिनट की स्पीच में सरकार की योजनाओं की तारीफ

राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की कार्यवाही 2 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है। गुरुवार सुबह 11 बजे फिर से कार्यवाही शुरू होगी। महामहिम ने 20 मिनट में अपनी स्पीच पूरी की। उन्होंने अंग्रेजी में भी अपना अभिभाषण पढ़ा।

बजट भाषण से पहले नियम बताते हुए चरणदास ने कहा कि कुछ पॉइंट राज्यपाल हिंदी और इंग्लिश में पढ़ेंगे और कुछ पॉइंट्स को पढ़ा हुआ माना जाएगा। इसके बाद भाषण शुरू हुआ। राज्यपाल ने प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे राम वन गमन, आत्मानंद स्कूल और तुंहर सरकार तुहंर द्वार कार्यक्रम को सराहा।

एक साथ बैठे दिखे सिंहदेव और सीएम

सदन में चरणदास महंत आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दे रहे थे। इसी बीच सिंहदेव अपनी सीट से उठकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास आकर बैठे। कुछ देर दोनों के बीच चर्चा होती रही इसके बाद सिंहदेव अपनी जगह पर जाकर बैठ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *