Google Analytics Meta Pixel
ग्रीस में 2 ट्रेनों में टक्कर, 36 की मौत:3 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

ग्रीस में 2 ट्रेनों में टक्कर, 36 की मौत:3 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

ग्रीस में मंगलवार देर रात 2 ट्रेन आपस में टकरा गईं। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है और 66 से ज्यादा लोग घायल हैं। सेंट्रल ग्रीस के लारिसा शहर के पास एक पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी में टक्कर हो गई। पैसेंजर ट्रेन में 350 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से 250 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मिचोताकिस ने 3 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। वहीं, स्टेशन मास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मंगलवार को एक पैसेंजर ट्रेन एथेंस से थेसालोनिकी जा रही थी। वहीं मालगाड़ी थेसालोनिकी से लारिसा जा रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि पैसेंजर ट्रेन के शुरुआती 4 डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं 2 डिब्बे पूरी तरह से नष्ट हो गए। टक्कर के बाद ट्रेन में आग लग गई। 155 फायर-फाइटर्स के साथ 17 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रेस्क्यू के लिए मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, हादसा किसकी गलती से हुआ ये अभी साफ नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *