ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 से कुछ दिन पहले RRR को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में रि-रिलीज करने की तैयारी है। यहां के एक थिएटर में चंद घंटों में फिल्म के 1600 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। पूरा थिएटर हाउसफुल हो चुका है।
फिल्म के मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है कि 2 मार्च को लॉस एंजिलिस दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीनिंग का गवाह बनेगा। जानकारी के मुताबिक, इस स्क्रीनिंग में फिल्म के लीड एक्टर रामचरण और डायरेक्टर एस.एस राजामौली भी शिरकत करेंगे।
1647 सीटों वाला शो हाउसफुल हुआ
फिल्म आरआरआर के सोशल मीडिया हैंडल ने ट्वीट कर लिखा, ‘कल लॉस एंजिलिस दुनिया की सबसे स्क्रीनिंग का गवाह बनेगा। 1647 सीटों वाला शो पहले ही हाउसफुल हो चुका है। एस.एस राजामौली, एम कीरावाणी और रामचरण आपके सवालों का जवाब देंगे।’