Google Analytics Meta Pixel
मुख्यमंत्री 6 मार्च को पेश करेंगे बजट:1 लाख करोड़ से ज्यादा का हो सकता है

मुख्यमंत्री 6 मार्च को पेश करेंगे बजट:1 लाख करोड़ से ज्यादा का हो सकता है

6 मार्च को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ का बजट पेश करेंगे। 1 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलने वाले सत्र में कुल 14 बैठकें होंगी। राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। भूपेश बघेल के इस कार्यकाल का यह आखिरी बजट होगा।

चुनावी साल में पेश होने वाले इस बजट से उम्मीदें लगाई जा रही हैं कि कई लोकलुभावन घोषणाओं के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पिटारा लोगों के लिए खुलेगा।

1 लाख करोड़ से ज्यादा का हो सकता है

बजट 1 लाख करोड़ से ज्यादा का हो सकता है। सीएम भूपेश बघेल गृह विभाग, कृषि, स्वास्थ्य रोजगार, संबंधित विभागों के अलग-अलग मंत्रियों और अफसरों से रायशुमारी कर बजट का अंतिम स्वरूप तैयार कर चुके हैं ।

मिल सकती हैं यह सौगातें

बजट 2023 में कई तरह की सौगात लोगों को मिल सकती है। वित्त विभाग के अधिकारियों की मानें तो सरकार इस बार कोई नया कर नहीं लगाएगी। इस तरह से बड़ी राहत दे सकती है । इसके अलावा अनियमित कर्मचारियों के लिए भी कुछ राहत भरे फैसले हो सकते हैं। नई नौकरियों के माहौल को तैयार करने। कृषि, शिक्षा और महिलाओं से जुड़ी घोषणाएं भूपेश बघेल कर सकते हैं । किसानों का भी इस बजट में खास ख्याल रखा जाएगा क्योंकि साल 2018 के विधानसभा चुनावों में तख्तापलट करने में बड़ी भूमिका किसानों की रही । तब सरकार ने किसानों का कर्ज माफ भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *