Google Analytics Meta Pixel
विमेंस T20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज:दूसरी बार खिताबी हैट्रिक जमाने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया

विमेंस T20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज:दूसरी बार खिताबी हैट्रिक जमाने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया

आज दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें केपटाउन के न्यूसलैंड मैदान पर टिकेंगी। यहां ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 8वें विमेंस T20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा।

5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के पास दूसरी बार खिताबी हैट्रिक जमाने का मौका होगा, जबकि साउथ अफ्रीका के पास पहली बार चैंपियन बनने का मौका होगा। मेजबान साउथ अफ्रीका पहली बार किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। अहम बात यह है कि ऑस्ट्रेलियाई और साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने जा रहे हैं।

आंकड़ों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी
हेड टु हेड के आंकड़े देखें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं और सभी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीते हैं। ये सभी मैच वर्ल्ड कप में खेले गए हैं। दोनों टीमों के बीच 3 मैच सस्पेंड किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *