कंगाली की कगार पर खड़े पाकिस्तान को चीन ने एक दो नहीं बल्कि 2.5 लाख करोड़ रुपए के कर्ज तले दबा दिया है। अमेरिका और IMF से इनकार के बाद शुक्रवार को चीन ने 700 मिलियन डॉलर यानी यानी 58 हजार करोड़ रुपए का और कर्ज दिया।
ऊपर से देखने में तो लग रहा है कि चीन ने अपने दोस्त पाकिस्तान को बचा लिया है, लेकिन ऐसा है नहीं। दरअसल, चीन इसके जरिए पाकिस्तान को कर्ज के दलदल में फंसा रहा है।
चीन ने पाकिस्तान को ये बेल आउट ऐसे वक्त में दिया गया है, जब इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड यानी IMF जैसी संस्था ने हाथ खड़े कर दिए थे। चीन से मिलने वाले इस कर्ज से पाकिस्तान का विदेश मुद्रा भंडार 20% तक बढ़ जाएगा। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार रात को ट्वीट कर बताया कि चीन ने पाकिस्तान को 58 हजार करोड़ रुपए का कर्ज दे दिया है।